पटना, जुलाई 28 -- जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के बांकीपुर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में जारी किए गए प्रचार वीडियो पर सियासत गर्माई हुई है। अब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि नीतीश बांकीपुर में प्रचार करने नहीं जाना चाहते थे, इसलिए उनसे जबरन वीडियो बनाया। तेजस्वी ने 'भूंजा गैंग' पर नीतीश से कथित ज्यादती करने का आरोप भी लगाया। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार शाम को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह आरोप लगाया। उन्होंने नीतीश का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "बीजेपी के भूंजा गैंग ने क्या हालत करती है। वे कितने क्रूर और खुदगर्ज लोग हैं। इनकी दशा और दिशा देखकर तरस आता है, सहानुभूति शब्द भी कम पड़ता है। अफसोसज...