नीतीश पर फिर डोरे डालने लगा लालू परिवार? रोहिणी बोलीं- BJP को हटाने के लिए साथ आना चाहिए
पटना, नवम्बर 14 -- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पर लालू परिवार फिर से नर्म तेवर अपनाने लगा है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हटाने के लिए सभी को साथ आना चाहिए। उन्होंने नीतीश और लालू-तेजस्वी को साथ आने की वकालत भी की। रोहिणी ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने सहयोगी दल जेडीयू को खत्म करने की कोशिश में जुटी है। रोहिणी आचार्या ने शनिवार को एबीपी से बातचीत में कहा कि भाजपा ने जेडीयू को हाईजैक कर लिया है। नीतीश कुमार को खुश रखने के लिए राघोपुर पुल का नाम उनके नाम पर रखा जा रहा है। जेडीयू और आरजेडी के साथ आने की संभावनाओं पर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता के भविष्य के लिए सबको साथ आना चाहिए।चाचा नीतीश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.