नीतीश पटेल को युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने का स्वागत
जहानाबाद, जुलाई 12 -- अरवल, निज संवाददाता। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल को मनोनीत किए जाने पर अरवल युवा जदयू जिलाध्यक्ष चंदन कुमार चंद्रवंशी ने स्वागत किया है। युवा जिला अध्यक्ष ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि युवा के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल को पुन अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी है। उनके मनोनयन से जदयू पार्टी मजबूत होगा एवं युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह आएगा। जिलाध्यक्ष चंदन चंद्रवंशी ने कहा कि नीतीश पटेल के नेतृत्व में पूरे बिहार में युवा जदयू मजबूत हुआ है। इनके कार्यकाल में संगठन में सभी लोगों को भागीदारी मिली एवं सम्मान मिला है। उनके पुन: तीसरी बार मनोनीत होने पर युवा साथियों में उत्साह का संचार हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.