पूर्णिया, मार्च 7 -- पूर्णिया, धीरज। अंत भला तो सब भला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव लड़ा गया। प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार भी बनी। मगर 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान ही नीतीश कुमार ने स्पष्ट कर दिया था कि यह चुनाव उनका आखिरी चुनाव है। चुनाव के अंतिम चरण के अंतिम दिन पूर्णिया जिला के धमदाहा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने मंच से कहा था अंत भला तो सब भला। इस दौरान उन्होंने आखिरी चुनाव का ऐलान भी कर दिया था। बहुमत मिलने के बाद पांच वर्षों तक उन्होंने जनता की सेवा की। 2025 का चुनाव फिर से नीतीश के चेहरे पर लड़ा गया, यह एनडीए की मजबूरी के साथ वक्त का तकाजा भी था। क्योंकि बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार की छवि ही ऐसी है कि जिसे कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। दो द...