पटना, मार्च 14 -- पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा में जाना तय है। अब उनका उत्तराधिकारी कौन होगा, इसकी चर्चा हो रही है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि अगला मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा। भाजपा में कौन होगा, यह भी लगभग तय दिखाई दे रहा है। सम्राट का गृहमंत्री होना भी इनके पक्ष में ही जाता है। सब नीतीश कुमार की योजना के अनुसार ही हो रहा है। शनिवार को जारी बयान में शिवानंद ने कहा कि समता पार्टी के गठन की घोषणा 1994 में गांधी मैदान में हुई थी। उसका लक्ष्य लव-कुश यानी कुर्मी और कुशवाहा और अतिपिछड़े समुदाय का राजनीतिक गठजोड़ बनाना था। उस रैली में कांग्रेस को छोड़कर शकुनी चौधरी समता पार्टी में शामिल हुए थे। रैली में लालू प्रसाद के खिलाफ उनके तीखे हमले ने संपूर्ण बिहार के कुशवाहा समुदाय को समता पार्टी की ओर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.