नीतीश ने रखी आधारशिला, सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन; नितिन नवीन के पिता के नाम पटना का यह रोड
पटना, मई 11 -- Bihar News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा है कि आज का दिन मेरे लिए विशेष है। मेरे पिता नवीन किशोर सिन्हा की जयंती है। पिता विधायक थे, तब उन्होंने मंदिरी नाला समेत अन्य नालों को सड़क के रूप में विकसित करने का सपना देखा था। खुशी है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस विजन को धरातल पर उतारा। आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हाथों इसका उद्घाटन हो रहा है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार समृद्ध बनेगा। भाजपा अध्यक्ष सोमवार को नवीन किशोर सिन्हा पथ (मंदिरी नाला पथ) के लोकार्पण के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा पहले नाले के बगल में लोग जीने को विवश थे, आज उनके सामने चौड़ी सड़क बन गई है। यही एनडीए सरकार की सोच है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने सुशासन की सरकार दी। सुशासन की सरकार से समृद्ध बिहार बनाने का सपना सम्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.