जहानाबाद, फरवरी 21 -- अरवल, निज संवाददाता पटना से रोहतास जाने के क्रम में बैदराबाद अशोका होटल के पास सासाराम के विधायक स्नेहलता कुशवाहा के जदयू नेताओं के द्वारा फूलमाला एवं मांग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि बिहार में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास के प्रति कटिबद्ध है सभी क्षेत्रों में चहुंमुखी विकास हो रहा है। विगत 21 वर्षों के शासनकाल में नीतीश कुमार ने बिहार को एक विकसित राज्य के श्रेणी में खड़ा कर दिया है। बिहार के विकास में केंद्र सरकार का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। स्वागत करने वालों में जनता दल यू के प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल, जदयू नेता टूटू शर्मा, जेपी वर्मा सहित एनडीए के नेता कार्यकर्ता शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...