पटना, अप्रैल 4 -- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ग्रामीण बिहार की तस्वीर ही बदल दी है। उनके दूरदर्शी एवं जनोन्मुखी नेतृत्व में संचालित योजनाओं ने राज्य के ग्रामीण परिदृश्य में उल्लेखनीय एवं ऐतिहासिक परिवर्तन सुनिश्चित किया है। इसमें सात निश्चय योजना की अहम भूमिका रही है। इस महत्वाकांक्षी पहल के माध्यम से आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में ठोस प्रगति दर्ज की गई है। नीतीश कुमार की कुशल नीतियों के परिणामस्वरूप बिहार का ग्रामीण क्षेत्र लालटेन के युग से निकलकर स्ट्रीट लाइट की रोशनी में जगमगा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...