नीतीश ने जेडीयू के सभी विधायक और एमएलसी को पटना बुलाया, 18 सितंबर के कार्यक्रम में क्या खास?
पटना, सितम्बर 17 -- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सभी विधायक और एमएलसी को पटना बुलाया गया है। शुक्रवार, 18 सितंबर को पटना में एक दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें जेडीयू के सभी विधायक, एमएलसी और पार्टी के सांसद भी शामिल होंगे। पटना स्थित पार्टी दफ्तर में होने वाले इस कार्यक्रम की शुरुआत जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार खुद करेंगे। इसमें जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, डिप्टी सीएम विजय चौधरी एवं बिजेंद्र प्रसाद यादव, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार समेत पार्टी के सभी वरीय नेता मौजूद रहेंगे। जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार को पार्टी प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में एक दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम होगा। इसमें जेडीयू के विधायक और एमएलस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.