नीतीश ने इंडिया गठबंधन क्यों छोड़ा? संजय झा ने बताई वजह, सोनिया के दावे को JDU ने नकारा
हिन्दुस्तान ब्यूरो, सितम्बर 30 -- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन को छोड़ एनडीए में वापसी को लेकर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है। अब नीतीश की पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने उनके दावे को खारिज कर दिया है। जेडीयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने नीतीश के इंडिया गठबंधन छोड़ने की वास्तविक वजह भी बताई। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के लिए परिवार ही महत्वपूर्ण था, वह अपना हित साधने में लगी थी। इसी वजह से नीतीश विपक्षी गठबंधन से अलग हो गए थे। जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बुधवार को सोनिया गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस पर ही सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में शामिल कई नेता शुरुआत में कांग्रेस के बिना विपक्षी मोर्चा बनाना चाहते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.