पटना, सितम्बर 29 -- बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार के बीच का झगड़ा काफी आगे बढ़ गया है। पटना ग्रेजुएट सीट पर पार्टी के घोषित उम्मीदवार के खिलाफ अनंत सिंह के ऐलान के बाद जदयू के अंदर का माहौल भी बदलता दिख रहा है। दल विरोधि गतिविधि को लेकर अनंत सिंह पर कार्रवाई का सवाल उठने लगा है। इस बीच जदयू विधायक दल के नेता और सम्राट सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने बताया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के संज्ञान में भी यह मामला पहुंच गया है। मामले में कोई भी फैसला शीर्ष नेतृत्व ही लेंगे। बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव हो रहा है। इनमें पटना ग्रेजुएट सीट पर चुनाव सबसे दिलचस्प हो गया है क्योंकि, जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने अपने दल के प्रत्याशी नीरज कुमार को हराने...