पटना, अक्टूबर 25 -- जेडीयू से निकाले जाने के बाद मोकमा विधायक अनंत सिंह पार्टी पर खूब गरज रहे हैं। वो ताल ठोक कर कह रहे हैं कि उन्हें पार्टी से निकाले जाने का कोई गम नहीं और वो उनके निकाले जाने के बाद अब औकात का पता चल जाएगा। JDU को लेकर बेहद ही तल्ख अंदाज में अनंत सिंह भले ही मीडिया में बयान दे रहे हों लेकिन अनंत सिंह नीतीश कुमार को लेकर कठोर लफ्जों का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। अनंत सिंह ने यह जरूर कहा है कि नीतीश जी खत्म हो गए, पार्टी खत्म हो गया। अब जेडीयू का भविष्य भी खत्म है। अनंत सिंह ने कहा है कि यह पार्टी नीतीश कुमार की थी लेकिन वो खुद नहीं रहे। तो अब है कौन पार्टी में। जो हमको निकाला है उसने पार्टी के लिए क्या योगदान दिया है। वो कौन करम का है। हम तो कहते हैं कि निकाल दें। नीतीश कुमार अब नहीं हैं ना। नीतीश कुमार की पार्टी थी, अब ख...