पटना, मार्च 9 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा है कि बिहार की जनता जदयू से यह जानना चाहती है कि 20 नवम्बर 2025 को नई सरकार बनने के मात्र 100 दिनों के बाद ही ऐसी कौन सी स्थिति पैदा हो गई कि सीएम नीतीश कुमार को राज्यसभा जाना पड़ रहा है। सोमवार को जारी बयान में राजद नेता ने कहा कि यह केवल जदयू और एनडीए का आंतरिक मामला नहीं है। न ही यह मुख्यमंत्री का व्यक्तिगत मामला है। नीतीश कुमार के नाम पर एनडीए ने राज्य की जनता से वोट मांगे थे। पांच साल तक सरकार चलाने का वादा था। इसलिए बिहार की जनता को यह जानने का हक है कि आखिर आज ऐसी कौन सी स्थिति आ गई जो उन्हें राज्यसभा जाना पड़ रहा है और उनके लड़के को उसकी अभिरुचि के विरुद्ध राजनीति में आने के लिए राजी किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.