पटना, मार्च 17 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे। वे राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 19 मार्च को नामांकन करेंगे। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि जदयू का हर कार्यकर्ता और नेता चाहता है कि नीतीश कुमार फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें। नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार ने नामांकन संबंधी कागजात पर हस्ताक्षर कर दिये हैं। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा समेत 10 वरीय नेता उनके प्रस्तावक हैं। जदयू ने राष्ट्रीय पद के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत नामांकन की अंतिम तारीख 22 मार्च है। एक से अधिक नामांकन होने पर 27 मार्च को चुनाव होंगे। यदि एक ही नामांकन हुआ तो नाम वापसी के दिन ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की...