पटना, मार्च 4 -- बिहार में सुशासन बाबू के नाम से मशहूर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो दशक लंबी पारी खेलने के बाद एक बार फिर राज्यसभा सांसद के तौर पर केंद्र की राजनीति में लौट रहे हैं। होली की सुबह से ही नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा थी, जिसे अब उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने मान लिया है। अब आगे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का मुख्यमंत्री होगा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की नई सरकार के गठन की कवायद राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद शुरू हो जाएगी। जेडीयू के बड़े नेता और नीतीश सरकार के सबसे कद्दावर मंत्री विजय कुमार चौधरी ने इन बातों की पुष्टि करते हुए हिन्दुस्तान से कहा है कि नीतीश अपनी मर्जी से राज्यसभा जा रहे हैं। विजय कुमार चौधरी ने जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से मुलाकात के बाद शाम में मीडिया से कहा था कि नीतीश के...