हिन्दुस्तान ब्यूरो, अप्रैल 9 -- Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। राज्यसभा सांसद बनने के बाद वे कुछ दिनों में ही वह मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और केंद्रीय राजनीति का रुख करेंगे। बीते दो दशक से बिहार की सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार के नाम सर्वाधिक 10 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने का रिकॉर्ड कायम है। अगर नीतीश 2025 से 2030 तक बतौर मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा कर लेते, तो उनके नाम एक और रिकॉर्ड बन जाता। दरअसल, नीतीश भले ही सबसे ज्यादा बार सीएम बनने वाले देश के पहले नेता हैं, लेकिन वह सबसे लंबी अवधि वाले मुख्यमंत्री नहीं हैं। इस लिस्ट में वह अभी 8वें नंबर पर हैं। नीतीश अगले सप्ताह बिहार सीएम का पद छोड़ने वाले हैं। इसके संकेत उन्होंने गुरुवार को दिल्ली में मीडि...