रांची, मार्च 5 -- रांची। जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज मिश्र ने कहा कि नीतीश कुमार का व्यक्तित्व इतना विशाल है कि कोई भी पद उनके लिए मायने नहीं रखता। राज्यसभा जाने के निर्णय पर कोई प्रश्नचिन्ह नहीं उठाया जा रहा है, मगर दस बार सीएम रहे नेता को जिस तरह बेदखल किया गया, वह तरीका गलत है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपने करीबियों के शिकार हो गए। उनके अगल-बगल घूमने वाले सभी नेता शुरू से भाजपा के लिए काम कर रहे थे। सीटों के बंटवारे से लेकर प्रत्याशियों के चयन तक में सबने नीतीश को अंधकार में रखा। बिहार की जनता ने नीतीश कुमार के नाम पर वोट किया है। इस बात को एनडीए के नेता भी स्वीकार करते हैं। भाजपा को खुद पर भरोसा रहता तो वह कतई नीतीश कुमार को साथ नहीं लेती। इसलिए भी जदयू से ही किसी को सीएम बनाया जाना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.