पटना, मार्च 7 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर पूर्व सीएम राबड़ी देवी की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीतीश को बिहार से भगा रही है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ पटना पहुंचीं राबड़ी ने कहा कि उनकी (नीतीश कुमार) की बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। उन्हें नहीं जाना चाहिए, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए। राबड़ी देवी अपने पति आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के साथ शनिवार दोपहर को दिल्ली से पटना पहुंचीं। पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने यह बयान दिया। इस दौरान लालू ने मीडिया के सवालों से दूरी बनाए रखी। नीतीश की नई राजनीतिक पारी पर बिहार के मुख्य विपक्षी दल आरजेडी के मुखिया लालू की प्रतिक्रिया का लोगों को अभी तक इंतजार है।तेजस्वी ने भ...