पटना, अप्रैल 15 -- Bihar New Government News: बिहार में नेतृत्व परिवर्तन और सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बुधवार को एक औपचारिक बयान जारी कर नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दी, लेकिन इस बधाई संदेश में तंज और तीखे सवालों की भरमार रही। तेजस्वी ने सम्राट चौधरी को उनके द्वारा ली गई उस पुरानी प्रतिज्ञा की याद दिलाई, जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बात कही थी।"प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बधाई" तेजस्वी यादव ने अपने बयान में कटाक्ष करते हुए कहा कि सम्राट चौधरी जी को अंततः नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की अपनी प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने सम्राट चौधरी को जनता द्वारा नहीं, बल्कि परिस्थितियों द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.