प्रधान संवाददाता, अप्रैल 14 -- बिहार की सियासत के लिए आज का दिन 'महा मंगलवार' साबित हो सकता है। बिहार में आज से अब अगले कुछ दिनों तक सियासी गतिविधियां अपने चरम पर होंगी। नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक मंगलवार को होगी। उनके बाद भाजपा और एनडीए विधानमंडल दल की बैठक भी होनी है। राजनीतिक गहमागहमी के बीच मंगलवार और बुधवार को पटना में एनडीए के सियासी दिग्गजों का जुटान होगा। इसे देखते हुए लोकभवन और मुख्यमंत्री आवास के आसपास साथ ही आर ब्लॉक से लेकर आयकर गोलबंर तक (वीरचंद पटेल पथ) पुलिस की कड़ी चौकसी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि कैबिनेट की आखिरी बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा दे सकते हैं। राजधानी में 14 और 15 अप्रैल को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा बिहार से केंद्रीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.