नीतीश के सपनों को साकार कर रही एनडीए सरकार : जदयू
पटना, अगस्त 1 -- प्रदेश जदयू प्रवक्ता शंभूनाथ सिन्हा और चंदन कुमार सिंह ने कहा है कि मौजूदा एनडीए सरकार नीतीश कुमार के सपनों को साकार कर रही है। नीतीश कुमार ने वर्ष 2025 से 2030 के बीच पांच वर्षों में राज्य के युवाओं को एक करोड़ सरकारी नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने का जो ऐतिहासिक संकल्प लिया था, उसे वर्तमान एनडीए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर उतारने का काम कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एनडीए सरकार अपने कार्यकाल के दौरान एक करोड़ से अधिक सरकारी नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगी। राज्य सरकार की प्राथमिकता केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि समयबद्ध तरीके से उन्हें अमल में लाकर युवाओं के सपनों को साकार करना है। बिहार में रोजगार सृजन की यह गति आने वाले समय में और तेज होगी तथा इसका लाभ राज्य के लाखों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.