समस्तीपुर, सितम्बर 8 -- मोरवा। नीतीश कुमार के शासनकाल में महिलाओं को पूरा सम्मान मिला। महिलाएं पर्दा से बाहर निकली और आज हर क्षेत्र में महिलाएं सफलता के परचम लहरा रही है। हर क्षेत्र में महिलाओं की काबिलियत आज नीतीश कुमार की देन है। लगातार बढ़ रहे उनकी प्रसिद्धि से विरोधियों में खलबली है। उक्त बातें जदयू नेत्री और पूर्व मुखिया बिरिया देवी ने भाग्य रानी स्थान में आयोजित महिला जन संवाद कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि आज महिलाओं की जीने की आजादी मिल चुकी है। महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है और जीविका के माध्यम से सैकड़ों महिलाओं रोजगार से जुड़कर पूरे परिवार का जीवन यापन कर रही है। इससे पहले जन संवाद को संबोधित करते हुए टीम के लीडर अनीता मिश्रा ने कहा कि नीतीश कुमार की लगातार बढ़ती प्रसिद्धि और क्षेत्र के विकास से विरोधियों में बौखलाहट है और तरह-त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.