नीतीश के विजन और सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हो रहा सर्वांगीण विकास : शीला मंडल
मधुबनी, मई 15 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। बिहार सरकार की विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला मंडल शुक्रवार को जदयू के प्रस्तावित झंझारपुर प्रखंड कार्यालय पिपरौलिया पहुंचीं। जिलाध्यक्ष श्रीनारायण भंडारी उर्फ फुले भंडारी एवं प्रखंड अध्यक्ष ठक्को राय के साथ जदयू कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री शीला मंडल ने कहा कि जदयू पार्टी के मुखिया सह पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि न्याय के साथ विकास की नीति पर सरकार लगातार काम कर रही है और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
मंत्री का स्वागत मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.