पटना, जून 1 -- जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक 21 जून को पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में होगी। इसमें नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के फैसले पर मुहर लगेगी। नीतीश कुमार इसी साल 25 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों, राष्ट्रीय परिषद एवं राज्य परिषद के सदस्यों की उपस्थिति रहेगी। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि बैठक में संगठन के सुदृढ़ीकरण, भावी राजनीतिक एवं संगठनात्मक रणनीति, सदस्यता विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा जनहित के विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। यह भी पढ़ें- जदयू बैठक में पंचायत से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे निवर्तमान राष्ट्रीय...