पटना, मार्च 28 -- Anand Mohan on Nitish Kumar: नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है। 30 मार्च को उन्हें यह सीट छोड़ना पड़ेगा क्योंकि वे 16 मार्च को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके हैं। नीतीश कुमार की राजनीति पटना से दिल्ली शिफ्ट होने वाली है और नए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार में नई सरकार बनने वाली है। नीतीश के राज्यसभा जाने पर पू्र्व सांसद आनंद मोहन ने गुस्सा और नाराजगी का इजहार किया है। नाम लिए बिना(चाणक्य बोलकर) बिहार में सियासी फेरबदल के लिए अमित शाह को लपेट लिया है। यह भी कहा है कि बीजेपी को इसका नुकसान उठाना पड़ेगा। निशांत कुमार को फुल फ्लेज्ड पावर देने की वकालत आनंद मोहन ने की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.