पटना, मार्च 6 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद सूबे के सियाली गलियारों में हलचल तेज हो गई है। एक तरफ, जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कई कार्यकर्ता नीतीश के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। दूसरी ओर, जेडीयू के विधायक दल की बैठक बुला ली गई है। यह बैठक शुक्रवार शाम को पटना के 1, अणे मार्ग स्थित सीएम नीतीश के आवास पर होगी। इसमें पार्टी के सभी विधायक एवं एमएलसी के साथ सांसदों एवं वरीय नेताओं के भी मौजूद रहने की संभावना है। बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार दोपहर को मीडिया से बातचीत में कहा कि शाम को 5 बजे से जदयू के विधान मंडल दल की बैठक है। हम सभी विधायक लोग बैठक में जाएंगे। हालांकि, बैठक के एजेंडे पर उन्होंने खुलकर कुछ नहीं कहा। मंत्री ने कहा कि बैठक में क्या चर्चा होगी, उसके बाद मीडिया ब्रीफिंग में जानकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.