पटना, मार्च 17 -- Bihar Next CM: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद अब फोकस नए सीएम पर शिफ्ट हो गया है। राज्यसभा सांसद बनने के बाद नीतीश सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। संभवतया अप्रैल महीने में बिहार में एनडीए की नई सरकार का गठन किया जाएगा। नीतीश के बाद बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर चर्चा और अटकलबाजी का दौर चल रहा है। बिहार में एनडीए के प्रमुख दलों भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। अब तक की सियासी अटकलों और चर्चाओं के अनुसार नीतीश के इस्तीफे के बाद भाजपा अपना मुख्यमंत्री बनाएगी। भाजपा के अंदर कई नाम रेस में चल रहे हैं, इनमें सबसे प्रमुख सम्राट चौधरी का है। सम्राट अभी नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम हैं और सबसे अहम माने जाने वाला गृह विभाग संभाल रहे हैं। इससे पहले वे वित्त मंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.