पटना, मार्च 4 -- Nishant Kumar JDU News: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के वरिष्ठ नेता जमा खान ने कहा है कि 5 मार्च यानी आज नीतीश के इकलौते बेटे निशांत कुमार औपचारिक तौर पर जेडीयू में शामिल हो जाएंगे। कई दिनों से निशांत कुमार के राजनीति में आने की अटकलें लग रही थीं। जदयू के कई नेता लगातार निशांत की राजनीतिक पारी शुरू होने से जुड़े बयान दे रहे थे और नीतीश पर दबाव बना रहे थे कि वो बेटे को राजनीति में उतारें। नीतीश अब तक परिवार को राजनीति से दूर रखने में कामयाब रहे और राजनीति में परिवारवाद के लिए लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते रहे हैं। बिहार में मुख्यमंत्री बदलने की आहटों के बीच पटना में बुधवार को अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान ने कहा था कि 5 मार्च को निशांत जदयू म...