पटना, मार्च 5 -- Nishant Kumar Political Entry: साल 2026 की होली बिहार में बड़े राजनैतिक उलट फेर की गवाह बनी। नीतीश कुमार सीएम पद छोड़ने पर राजी हो गए, उनके बेटे निशांत की डिप्टी सीएम के रास्ते पॉलिटिकल एंट्री कंफर्म हो गई और बिहार में पहली बार बीजेपी मुख्यमंत्री का रास्ता साफ होता दिखा, ऐसी खबरें शाम होते-होते देश भर में सुर्खियां बन गईं। ऐसे में एक सवाल पब्लिक डोमेन में तैरने लगी है कि शांत स्वभाव के निशांत कुमार किस प्रोफाइल के शख्स है जिन्हें सियासत में लाने के लिए ललन सिंह, अशोक चौधरी, संजय झा समेत जदयू के कई नेताओं ने पूरी ताकत लगा रखी थी। बताया जा रहा है कि निशांत कुमार आज विधिवत जनता दल यूनाइटेड, जदयू की सदस्यता लेने वाले हैं। यह तो सभी जानतें हैं कि निशांत कुमार स्वभाव से इतने सरल और सीधे हैं कि कभी उन्होंने सीएम का बेटा होने का ...