नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- Samrat Gift to Women: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में दस-दस हजार प्राप्त करीब 40 लाख महिलाओं का सर्वे पूरा हो गया है। इनमें जिन महिलाओं के रोजगार अच्छे चल रहे हैं, उन्हें जल्द ही 20-20 हजार रुपये दूसरी किस्त के रूप में दिये जाएंगे। जीविका की ओर से इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस योजना के तहत राज्य की एक करोड़ 81 लाख महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए दस-दस हजार रुपये दिये गये हैं। अब इन सभी महिलाओं का सर्वे किया जाएगा, जिसमें देखा जाएगा कि कितनों ने रोजगार शुरू किया है। जीविका से मिली जानकारी के अनुसार 40 लाख महिलाओं का सर्वे किया गया है। जीविका को जिलों से मिली सूचना के अनुसार सर्वे में यह जानकारी सामने आयी है कि दस-दस हजार रुपये प्राप्त 70 प्रतिशत महिलाओं ने अपना रोजगार शुरू किया है। इनमें जिन महिलाओं का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.