पटना, मार्च 28 -- नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर अटकलों का दौर जारी है। इस बीच बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन ने कहा कि नीतीश के राज्यसभा जाने से भारतीय जनता पार्टी (BJP) को नुकसान होगा। जब उनसे पूछा गया कि नीतीश के बाद बिहार का सीएम कौन होगा, तो उन्होंने मुख्यमंत्री के बेटे एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) नेता निशांत कुमार का नाम बढ़ा दिया। निशांत के साथ ही उन्होंने भाजपा से भी एक नेता मुख्यमंत्री के रूप में बेहतर विकल्प बताया। पूर्व सांसद आनंद मोहन ने शनिवार को पटना में मीडिया से बातचीत में कहा कि निशांत को सिर्फ राजनीति में लाने से कुछ नहीं होगा। चर्चा है कि निशांत को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है, लेकिन उप मुख्यमंत्री का मतलब चुप मुख्यमंत्री होता है। अगर निशांत को लाना ही है, तो एनडीए पूरी तरह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.