पटना, मार्च 15 -- नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला सीएम कौन होगा? इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अब पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने इसपर अपनी बात एक फेसबुक पोस्ट के जरिए रखी है। शिवानंद तिवारी ने लिखा, 'नीतीश जी का राज्य सभा में जाना लगभग तय है। उनका उत्तराधिकारी कौन होगा इसकी चर्चा हो रही है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि अगला मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी का ही होगा। भाजपा में कौन होगा यह भी लगभग तय दिखाई दे रहा है। पूर्व के दो उपमुख्यमंत्रियों की जगह भाजपा ने सम्राट चौधरी के रूप में एक ही उपमुख्यमंत्री रखा है। सम्राट का गृहमंत्री होना भी इनके पक्ष में ही जाता है। कभी-कभी लगता है कि यह सब नीतीश जी की योजना के अनुसार ही हो रहा है. ऐसा क्यों ! इसका उत्तर खोजने के लिए हमें अतीत में जाना होगा. जब लालू जी के साथ जुड़...