पटना, अप्रैल 8 -- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ के बाद दिल्ली से लौटने के बाद वे कभी भी सीएम पद छोड़ देंगे। इसके बाद बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। एनडीए के सूत्रों के हवाले से चल रही खबरों के अनुसार 14 अप्रैल को खरमास खत्म होने के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी कर दी जाएगी। हालांकि, इस बीच सियासी गलियारों में एक और चर्चा चल उठी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में नेताओं का एक खेमा संभावना जता रहा है कि बिहार में एनडीए की नई सरकार के गठन को कुछ दिन टाला जा सकता है। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा नेताओं के एक तबके का मानना है कि बिहार में नई सरकार का गठन नीतीश के राज्यसभा सांसद बनने के तुरंत बाद नहीं किया जाएगा। दरअसल, अभी पश्चिम ...