पटना, मार्च 19 -- नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर सस्पेंस बना हुआ है। राजनीतिक चर्चाओं में नए सीएम को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। भाजपा के बिहार प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने गुरुवार को कहा कि नया मुख्यमंत्री कौन होगा, यह एनडीए में अभी चर्चा का विषय भी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए के विभिन्न घटक दलों के भीतर मुख्यमंत्री के नाम को लेकर विवाद नहीं है। पार्टी का कहना है कि नए सीएम का चयन सभी घटक दलों के शीर्ष नेता मिलकर तय करेंगे। पूर्व भाजपा विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री का नाम एनडीए का शीर्ष नेतृत्व सामूहिक रूप से तय करेगा, जो सबको मान्य ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.