मुंगेर, मार्च 6 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ईं रोहित मणि भूषण ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारतीय जनता पार्टी पर बिहार की जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ब्रांड नीतीश कुमार के नाम पर वोट मांगकर भाजपा ने सत्ता हासिल की, लेकिन अब उन्हें राज्यसभा भेजने की चर्चा कर पर्दे के पीछे से अपना मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि, यदि भाजपा को ऐसा ही करना था, तो चुनाव से पहले ही जनता को स्पष्ट बता देना चाहिए था कि, मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा। जनता को भ्रम में रखकर वोट लेना लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है। रोहित मणि भूषण ने यह भी कहा कि, जिस तरह से सत्ता हस्तांतरण की चर्चा हो रही है, वह इतना आसान नहीं होगा। उनके अनुसार यदि नीतीश कुमार पटना से बाहर जाते हैं, तो पार्टी के भीतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.