पटना, नवम्बर 14 -- पटना के कच्ची दरगाह से वैशाली के राघोपुर, बिदुपुर तक बनाए गए सिक्सलेन पुल का नाम नीतीश सेतु रखने पर बिहार का सियासी पारा गर्मा गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मुद्दे को लेकर एनडीए सरकार पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जिंदा रहते ही इस पुल का नामकरण उनके नाम पर कर दिया गया। ऐसा लगता है कि यह संदेश दे रहे हैं कि राजनीतिक रूप से नीतीश का दौर खत्म हो चुका है। दूसरी ओर, तेजस्वी की बहन एवं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने भी इस पुल का नाम नीतीश कुमार के नाम पर रखे जाने पर आपत्ति जताई। आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को पटना में मीडिया से बातचीत में कहा, "एनडीए की सरकार है। वे चाहें जो नाम रख सकते हैं। उन्होंने कच्ची...