नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया नया नाम
पटना, सितम्बर 9 -- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के जन्मस्थान बख्तियारपुर का नाम बदलने की चर्चा से एक बार फिर सियासी पारा गर्मा गया है। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी के बेटे संतोष सुमन उर्फ संतोष मांझी ने बख्तियारपुर का नया नाम सुझाया है। उन्होंने नीतीश के नाम पर ही बख्तियारपुर का नाम रखने की मांग की है। संतोष हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और बिहार सरकार में लघु जल संसाधन मंत्री हैं। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस मुद्दे पर अपना रुख साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह भी बख्तियारपुर का नाम बदलना चाहते हैं, हालांकि सरकार का अभी ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है। पटना जिले में स्थित बख्तियारपुर का नाम बदलने की मांग पुरानी है। समय-समय पर विभिन्न सामाजिक संगठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.