मुंगेर, मार्च 26 -- मुंगेर, एक संवाददाता। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर बुधवार को बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत मुंगेर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगत सिंह चौक स्थित होटल हरि इंटरनेशनल एंड बैंक्वेट हॉल में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि, आगामी पांच वर्षों तक अभियान को प्रभावी बनाने के लिए वे प्रत्येक जिले में जाकर संगठन का पुनर्गठन कर रहे हैं। इसी के तहत मुंगेर आया हूं। प्रशांत किशोर ने बताया कि, चुनाव परिणाम के बाद पश्चिम चंपारण के गांधी भितिहरवा आश्रम में जन सुराज नेताओं ने उपवास रखकर नई सरकार को वादे पूरे करने के लिए छह महीने का समय देने की घोषणा की है। इसके बाद कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता के बीच अपनी बात रखेंगे।जदयू में परिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.