पटना, मार्च 11 -- निशांत कुमार ने जदयू कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है। वे बुधवार को जदयू दफ्तर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद कर रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार में शांति और भाईचारे के माहौल को बनाए रखने के लिए संगठन में बड़ी संख्या में युवाओं को जोड़ने का काम करें। इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार बुधवार को जदयू के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। जदयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद वे पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने लगभग डेढ़ घंटे तक पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। पार्टी कार्यालय पहुंचे निशांत कुमार का कार्यकर्ताओं ने भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.