नीतीश के काफिले की गाड़ी से टला बड़ा हादसा, महिला जवान ने बचाई मासूम बच्ची की जान
बिहारशरीफ, मार्च 26 -- बिहार के नालंदा जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक महिला पुलिसकर्मी की सतर्कता से मासूम बच्ची की जान बच गई। सीएम नीतीश समृद्धि यात्रा के तहत अपने गृह जिले नालंदा के दौरे पर गुरुवार को पहुंचे। इस दौरान नालंदा कॉलेज से सड़क मार्ग से होते हुए वे भराव पर फ्लाईओवर का उद्घाटन करने जा रहे थे। तभी उनके काफिले में चल रही एंबुलेंस से एक बच्ची टकराने से बच गई। जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला भैंसासुर देवी रांची रोड स्थित देवी स्थान के समीप पहुंचा। उसी दौरान एक छोटी बच्ची अचानक सड़क पार करने लगी। इस बीच काफिले के साथ चल रही एक एंबुलेंस तेज गति से वहां से गुजर रही थी और बच्ची उसके काफी करीब पहुंच चुकी थी। स्थिति बेहद गंभीर हो गई थी और एक बड़े हादसे की आशंका बढ़ गई थी। इसी दौरान ड्यूटी पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.