अररिया, मार्च 12 -- अररिया। एक संवाददाता मुख्यमंत्री को करीब से देखने के लिए लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग सिर्फ उनकी एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े। जैसे ही मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे, तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल गूंज उठा। लोगों के चेहरे पर उत्साह और अपनेपन की भावना साफ झलक रही थी। दरअसल जब से मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से बिहार के साथ देश की राजनीति में सक्रिय रूप से जाने की बात साझा की है, तब से आम लोगों में एक अलग ही भावनात्मक माहौल दिखाई दे रहा है। कई लोग इसे ऐसे महसूस कर रहे हैं जैसे परिवार का कोई सदस्य दूर जाने वाला हो। यही वजह रही कि कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अपने प्रिय नेता के प्रति स्नेह और सम्मान खुलकर प्रकट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...