हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 30 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। मुख्यमंत्री वर्ष 2006 से लगातार विधान परिषद के सदस्य हैं। लगातार चौथी बार वह सात मई, 2024 को विधान परिषद के सदस्य बने थे, जिसका कार्यकाल छह मई 2030 को पूरा होना था। इसी बीच मुख्यमंत्री 16 मार्च, 2026 को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। मुख्यमंत्री चारों सदन के सदस्य बनने वाले नेताओं में शामिल हो गए हैं। वह पहली बार हरनौत विधानसभा सीट से 1985 में विधायक निर्वाचित हुए थे। इसके बाद नौंवी लोकसभा के लिए वर्ष 1989 में चुने गये। वह पहली बार राज्यसभा में जा रहे हैं। उम्मीद है कि दस अप्रैल को वह राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। इधर मुख्यमंत्री आवास में रविवार की शाम को जदयू के तमाम वरिष्ठ नेता पहुंचे और सीएम से बात की। इन नेताओं में केंद्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.