नीतीश कुमार से मिले भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा
पटना, जुलाई 12 -- बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी भी उपस्थित रहे। पूर्व सीएम ने नीरज कुमार सिन्हा को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि एनडीए पूरी ताकत के साथ बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में विजय हासिल करेगा। जनता की सेवा और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने के लिए नीरज को शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर राजनीति के छुरछुरी पटाखा, बांकीपुर उपचुनाव से पहले JDU का तंज- चील, कौआ से वोट मांग रहे यह भी पढ़ें- Patna News: भाजपा में ही सामान्य कार्यकर्ता को मिलती है जिम्मेवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.