नीतीश कुमार से मिले जदयू प्रदेश सचिव
जहानाबाद, सितम्बर 25 -- अरवल, निज संवाददाता। जदयू प्रदेश सचिव जितेंद्र पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात कर अरवल जिले के विकास से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर लिखित आवेदन सौंपा। आवेदन में बेलखारा में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निर्माण जल्द शुरू कराने, सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए ट्रामा सेंटर बनाने, अरवल से जहानाबाद होते हुए बिहारशरीफ जाने वाले एनएच-33 का निर्माण शुरू कराने, एनएच-139 को फोरलेन करने तथा रेलवे लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की मांग की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.