नीतीश कुमार से मिले जदयू जिलाध्यक्ष
धनबाद, सितम्बर 24 -- धनबाद। जदयू के जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने बुधवार को पटना स्थित आवास पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की। दोनों के बीच संगठन और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। नीतीश कुमार ने पिंटू कुमार सिंह को राजनीति में आगे बढ़ने और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहने का आशीर्वाद दिया। पिंटू सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात उनके लिए प्रेरणादायी रही। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.