नई दिल्ली, जून 23 -- आयरलैंड के खिलाफ 26 जून से शुरू हो रही दो मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। हार्दिक पांड्या पहले से ही उपलब्ध नहीं हैं, जो चोट के चलते आईपीएल 2026 के बाद नहीं खेल पाए हैं और अब उनके विकल्प के तौर पर देखे जा रहे नीतीश कुमार रेड्डी भी आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। इतना ही नहीं, रेड्डी के इंग्लैंड दौरे पर भी खतरा मंडरा रहा है। चोट की वजह से वह इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज भी मिस कर सकते हैं। पीटीआई को बीसीसीआई के सूत्रों ने बताया है कि भारतीय टीम के ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी बाएं क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज से बाहर हो गए हैं। वह इंग्लैंड की व्हाइट बॉल सीरीज भी मिस कर सकते हैं। रेड्डी हाल ही में समाप्त हुई इंडिया वर्सेस अफगानिस...