नई दिल्ली, जून 23 -- टीम इंडिया का 26 जून से आयरलैंड दौरा शुरू होने जा रहा है, जहां दो टी20 इंटरनेशनल मैच होंगे। उसके बाद भारत को इंग्लैंड में एक जुलाई से पांच टी20 खेलने हैं। हालांकि, आगामी सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के कारण आयरलैंड और इंग्लैंड में नहीं खेलेंगे। उनकी बाईं जांघ की मांसपेशियों में सूजन है और उसके रेशे टूट गए हैं। वह कम से कम एक महीने तक बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब करेंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने 23 वर्षीय ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे पर दांव लगाया है। उनकी पहली बार सीनियर टीम में जगह मिली है।नीतीश ने 20 जून को हुई दिक्कत नीतीश को धर्मशाला में अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में बॉलिंग करते समय चोट लगी थ...