नीतीश कुमार पहुंचे सीतामढ़ी, देवेश चंद्र ठाकुर के घर पर अहम बैठक; जानिए क्या हुआ?
सीतामढ़ी, मई 13 -- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी अध्यक्ष नीतीश कुमार बुधवार को सीतामढ़ी दौरे पर रहे। वह सुबह करीब 11 बजे सीतामढ़ी पहुंचे। सीतामढ़ी में प्रवेश के साथ ही रुन्नीसैदपुर में स्थानीय विधायक पंकज मिश्रा ने नेतृत्व में कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने नीतीश का भव्य स्वागत किया। नीतीश ने कुछ देर कार्यकर्ताओं से बात कर वहां से डुमरा स्थित सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के आवास के लिए रवाना हो गए, जहां लंच और जदयू नेताओं की बैठक का आयोजन किया गया। रुन्नीसैदुर में नीतीश के उनके काफिले पर पुष्प वर्षा की गई। विधायक पंकज मिश्रा ने नीतीश कुमार को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान नीतीश भी गाड़ी से उतरे और लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से बात की। साथ ही उन्हें संगठन मजबूत करने की सलाह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.