पटना, अप्रैल 10 -- जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के उन विरले राजनीतिज्ञों में शामिल हो गए हैं, जिन्हें लोकतांत्रिक व्यवस्था के सभी सदनों का सदस्य रहने का गौरव प्राप्त है। स्पष्ट दृष्टि, दृढ़ इच्छाशक्ति और जनता के प्रति अथाह समर्पण के साथ नीतीश कुमार ने पिछले दो दशकों में बिहार को विकास और सुशासन की नई दिशा दी है। यही कारण है कि बिहार की जनता ने उन्हें बार-बार अपना विश्वास दिया है। श्री झा ने कहा कि नीतीश कुमार ने ऐसे समय में बिहार का नेतृत्व संभाला था, जब राज्य हिंसा की आग में झुलस रहा था और चारों ओर असुरक्षा की भावना व्याप्त थी। अपराधियों का बोलबाला था और शाम होने के बाद लोग अपने-अपने घरों में सिमट जाते थे। कानून-व्यवस्था पर से लोगों का विश्वास लगभग उठ चुका था। वर्ष 2005 में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.