हिन्दुस्तान ब्यूरो, मार्च 8 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देखरेख में बिहार आगे बढ़ता रहेगा। उनकी केवल भूमिका बदली है। वे बिहार के लिए पहले की तरह काम करते रहेंगे। उनके सहयोग से बिहार और समृद्ध होगा। वे रविवार को स्थानीय होटल में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर प्रशंसा की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को 50 साल दिया है। उनके योगदान को कोई नहीं भूल सकता। उनके राज्यसभा जाने से दुख होना स्वाभाविक है। यह उनके प्रति लोगों का प्रेम है। वे बिहार के नेता थे, हैं और रहेंगे। उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। वे बिहार के विकास के लिए काम करते रहेंगे। उनके निर्देशन में विकसित बिहार का सपना साकार होगा। सम्राट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.